राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी RBSE जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा करने जा रहा है। आज राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के बोर्ड रिजल्ट के टाइम पीरियड की जानकारी दे दी है। बोर्ड ने बताया कि कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट मई में 28 तारीख तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं कक्षा 10वीं को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresult.nic.in पर घोषित किया जाएगा।
कब जारी होंगे रिजल्ट?
बोर्ड ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर बताया कि राजस्थान कक्षा 12वीं का रिजल्ट 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही एक तारीख तय की जाएगी। वहीं, बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा कि जून के पहले सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है।
कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जानकारी दे दें कि राजस्थान की 12वीं की परीक्षा में इस साल 8 लाख छात्र बैठे थे। वहीं, कक्षा 10वीं में 11.22 लाख छात्र शामिल हुए थे। दोनों को मिलाकर कुल 19.39 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।
पिछले साल कैसा था रिजल्ट?
जानकारी दे दें कि पिछले साल 2024 में राजस्थान बोर्ड ने 20 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। कक्षा 12वीं में इस साल कुल पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत दर्ज हुआ था। पिछले साल के 12वीं रिजल्ट में आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.88 प्रतिशत रहा था, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम में 97.73 प्रतिशत रहा था। वहीं, कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.04% रहा था।
ये भी पढ़ें:
धर्म के आधार पर नहीं दिया एडमिशन, अब पुलिस ने दर्ज की स्कूल के खिलाफ एफआईआर
एमबीबीएस समेत अन्य मेडिकल छात्र ध्यान दें, एनएमसी ने जारी की नई एडवाइजरी