राजस्थान बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का परिणाम आजा यानी 24 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। हालांकि, परिणाम को चेक व डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल(रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल) का यूज करना होगा। बता दें कि 12 से 28 फरवरी, 2026 के बीच RBSE कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में 10.68 लाख (10,68,078) से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
यदि ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो जाए तो स्टूडेंट्स परेशान न हों। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स अपने परिणाम को डिजिलॉकर, एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र-छात्राएं UMANG एप पर भी अपने राजस्थान बोर्ड के क्लास 10 के परिणाम को चेक कर सकते हैं।