SBI क्लर्क मेन परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लए एक अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) पदों की भर्ती के लिए SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। नाचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
SBI क्लर्क मेन 2025 रिजल्ट को कैसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमेपज पर करियर टैब पर जाएं।
- इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम एक अलग विंडो में पीडीएफ फॉर्म में खुल जाएंगे।
- अब कैंडिडेट्स चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें।
SBI क्लर्क मेन 2025 रिजल्ट को करने के लिए डायरेक्ट लिंक
3,735 रिक्तियों को भरा जाएगा
इस भर्ती अभियान के जरिए देश भर में 13,735 रिक्तियों को भरा जाएगा। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा अप्रैल में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 और 12 अप्रैल को देशभर के कई केंद्रों पर किया गया था। इसमें कुल 200 अंकों के 190 प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में उम्मीदवारों का सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी थी। जिसके तहत, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का 1/4 भाग काट लिया जाता था।
मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही बैंक के शेड्यूल के आधार पर आगे के चयन चरणों या जॉइनिंग औपचारिकताओं के लिए बुलाया जा सकता है। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।