1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SBI PO Final Result: जारी हुआ एसबीआई पीओ फाइनल परिणाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक

SBI PO Final Result: जारी हुआ एसबीआई पीओ फाइनल परिणाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Mar 19, 2024 02:40 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 03:17 pm IST

SBI PO Final Result: भारतीय स्टेट बैंक ने आज यानी 19 मार्च 2024 को एसबीआई पीओ अंतिम परिणाम 2023 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने फाइनल परिणाम को चेक कर सकते हैं।

एसबीआई पीओ फाइनल परिणाम जारी - India TV Hindi
एसबीआई पीओ फाइनल परिणाम जारी Image Source : FILE

SBI PO Final Result: भारतीय स्टेट बैंक ने आज यानी 19 मार्च 2024 को एसबीआई पीओ अंतिम परिणाम 2023 की घोषणा कर दी है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार ग्रुप डिस्कसन और इंटर्व्यू दौर में उपस्थित हुए थे, वे सभी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर अंतिम परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने  नतीजे को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

एसबीआई पीओ 2023 को कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं
  • इसके बाद करियर टैब पर क्लिक करें
  • इसके बाद परिवीक्षाधीन अधिकारी भर्ती टाइल का चयन करें
  • इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • फिर चयन सूची में अपना रोल नंबर जांचें
  • आखिरी में इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये रहा डायरेक्ट लिंक- sbi.co.in/documents/77530/36548767/190324-SBIPO-RESULT-2023-24-15-COL-FORMAT.pdf/95e6d6ab-834b-8198-48b9-17280ab8862f?t=1710835206073

2000 पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती अभियान संगठन में 2000 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरेगा। पंजीकरण 7 सितंबर से 27 सितंबर, 2023 तक किया गया था। बता दें कि समूह अभ्यास और साक्षात्कार जनवरी 2024 में आयोजित किया गया था। बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- यूपी में MBBS की कितनी सीटे हैं?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन