1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC CHSL Tier I 2022 का एडिशनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC CHSL Tier I 2022 का एडिशनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2023 06:24 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 06:26 pm IST

SSC CHSL Tier I 2022: कर्मचारी चयन आयोग(SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा (CHSL) 2022 टियर-1 का एडिशनल परिणाम घोषित कर दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSC CHSL Tier I 2022: कर्मचारी चयन आयोग(SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा (CHSL) 2022 टियर-1 का एडिशनल परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (DEST) में उपस्थित होने के लिए कुल 520 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बता दें कि संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा, 2022 के टियर- I का परिणाम 19 मई को घोषित किया गया था। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, “दिनांक 19.5.2023 के परिणाम के अनुसार 40224 उम्मीदवारों को एलडीसी / जेएसए / जेपीए के पद के लिए टीयर -2 के टाईंग टेस्ट में उपस्थित होने के लिए चुना गया है। इसके अलावा, 520 उम्मीदवारों को डीईओ के पद के लिए डीईएसटी में उपस्थित होने के लिए, संलग्न सूची-द्वितीय के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया गया है।"

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

कैसे करें चेक (How to check SSC CHSL 2022 Tier I additional result)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, परिणाम टैब पर फिर सीएचएसएल पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद 10+2 लेवल एग्जामिनेशन टियर-1: टीयर- II में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा। 
  • आखिरी में परिणाम की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे लें।

ये भी पढ़ें- ऐसा देश जहां एक भी नदी नहीं है, फिर कैसे पूरी होती है वहां पानी की जरूरत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन