1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. 75% से कम मार्क्स वाले छात्र भी ले सकते हैं IIT में एडमिशन, IIT रुड़की ने समझाई पूरी एडमिशन प्रोसेस

75% से कम मार्क्स वाले छात्र भी ले सकते हैं IIT में एडमिशन, IIT रुड़की ने समझाई पूरी एडमिशन प्रोसेस

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 06, 2026 11:43 am IST,  Updated : Jun 06, 2026 11:44 am IST

आईआईटी रुड़की की तरफ से साफ किया गया है कि जिन छात्रों को 75 फीसदी से कम मार्क्स मिले हैं। वह भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें नई मार्कशीट जमा करने के बाद ही एडमिशन मिलेगा।

IIT Roorkee- India TV Hindi
आईआईटी रुड़की Image Source : IITR.AC.IN

आईआईटी रुड़की ने साफ किया है कि जिन छात्रों को 75 फीसदी से कम अंक मिले हैं, वह भी आईआईटी में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी में एडमिशन लेने के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी स्टुडेंट को कम से कम 75 फीसदी अंक लाना जरूरी होता है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग छात्रों को 12वीं की परीक्षा में कम से कम 65 फीसदी अंक लाना जरूरी होता है।

इस साल सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट को लेकर बवाल चल रहा है। कई छात्रों ने गलत नंबर मिलने की शिकायत की है और कॉपी दोबारा चेक करने के लिए कहा है। वहीं, कई छात्र दोबारा परीक्षा देना चाह रहे हैं। ऐसे में आईआईटी रुड़की ने इन छात्रों को मौका देने के लिए नियमों में थोड़ी छूट दी है।

75% से कम वाले भी दे सकते हैं परीक्षा

आईआईटी ने उन लाखों सीबीएसई छात्रों को बड़ी राहत प्रदान की है जिन्होंने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। संस्थान के एक्स पोस्ट में लिखा गया, "जिन स्टूडेंट्स के कक्षा 12 में 75% से कम (सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/सामान्य-ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए) या 65% से कम (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए) हैं, कृपया इन बातों पर ध्यान दें: आप अभी अपनी चॉइस भरने के लिए एलिजिबल हैं और आपकी रैंक के आधार पर आपको सीटें दी जाएंगी। आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार कम से कम 75% या 65% के साथ रिवाइज्ड स्कोर कार्ड 15 जुलाई 2026 तक orgjee@iitr.ac.in पर ईमेल से भेजना होगा। इसके मिलने पर, चौथे राउंड के आखिर में आपको जो भी सीट दी जाएगी, उसमें एडमिशन दिया जाएगा।"

15 जुलाई तक भेजना होगा रिजल्ट

आईआईटी रुड़की ने साफ किया है कि छात्रों को अपनी श्रेणी के अनुसार कम से कम 75 प्रतिशत या 65 प्रतिशत अंकों के साथ नया स्कोर कार्ड 15 जुलाई 2026 तक orgjee@iitr.ac.in ईमेल के माध्यम से भेजना होगा । स्कोर कार्ड प्राप्त होने पर, चौथे दौर के अंत में आपको जो भी सीट आवंटित की जाएगी, उस पर प्रवेश दिया जाएगा। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अंकों में छूट के संबंध में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस वर्ष 2026 में सीटों की संख्या में 4,470 की भारी वृद्धि हुई है। 

JoSAA काउंसलिंग के लिए आवेदन कैसे करें

JoSAA काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाना होगा और JoSAA काउंसलिंग पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा। JoSAA काउंसलिंग फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें। अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें। JoSAA काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म की PDF फाइल सहेजें और उसका प्रिंटआउट लें।

यह भी पढ़ें-

7 जून तक खुला रहेगा CBSE का रिवैल्यूएशन पोर्टल, बोर्ड ने छात्रों के हित में आगे बढ़ाई तारीख

CBSE 12वीं कक्षा रिजल्ट के रिवैल्यूएशन की आखिरी तारीख 6 जून, लॉगइन-पेमेंट में परेशानी तो बोर्ड कर रहा मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन