1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP B.Ed प्रवेश परीक्षा में मिर्जापुर के सूरज ने हासिल किया पहला स्थान, जानें टॉप 10 अभ्यर्थियों के नाम

UP B.Ed प्रवेश परीक्षा में मिर्जापुर के सूरज ने हासिल किया पहला स्थान, जानें टॉप 10 अभ्यर्थियों के नाम

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2025 05:05 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 05:19 pm IST

आज दोपहर में यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस प्रवेश परीक्षा में 3 लाख 44 हजार 546 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था मगर सिर्फ 89 प्रतिशत अभ्यर्थियों ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। इस परीक्षा में मिर्जापुर के रहने वाले सुरज कुमार पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU), झांसी ने उत्तर प्रदेश B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई) 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर यूपी बीएड जेईई परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें इस साल हुए इस प्रवेश परीक्षा के लिए 3,44,546 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था मगर सिर्फ 89 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आपको बता दें कि यह परीक्षा 1 जून 2025 को राज्य भर के 69 जिलों में स्थापित 751 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह तीसरा अवसर है जब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली।

यहां देखें परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट

1. इस परीक्षा में जिसने पहला स्थान प्राप्त किया है वो मिर्जापुर का सूरज कुमार पटेल है। आइए अब आपको बाकी 9 टॉपर्स के नाम बताते हैं।

2. शीबा परवीन ने परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है और वो भदोही निवासी हैं।

3. तीसरे स्थान पर जौनपुर की शिवांगी यादव हैं।
4. चौथे स्थान पर प्रद्युम्न सिंह यादव हैं जो मऊ के निवासी हैं।
5. पांचवें नंबर पर बिहार के अररिया के रोशन रंजन हैं।
6. छठे नंबर पर शाहजहांपुर के अजीत शर्मा हैं।
7. मेरठ के विप्रष्ठ त्यागी ने इस परीक्षा परिणाम में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
8. इस लिस्ट में आंठवें नंबर पर उन्नाव के विवेक शुक्ला हैं।
9. नौंवे नंबर अलीगढ़ के मनीष मिश्रा हैं।
10. वहीं लिस्ट में दसवें स्थान पर वाराणसी के विवेक कुमार पटेल हैं।

अब आगे क्या होगा?

यूपी बीएड जेईई 2025 में पास होने वाले अभ्यर्थी एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए जुड़े विश्वविद्यालयों और संस्थानों में बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रोसेस में भाग ले सकेंगे, जिसके जुलाई और अगस्त के बीच शुरू होने की संभावना है। सीट का बंटवारा उम्मीदवारों के स्कोर, श्रेणी और संबंधित संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय में सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें-

UP बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन