1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. जारी हुआ TANCET 2023 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे करें चेक

जारी हुआ TANCET 2023 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2023 12:11 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 12:11 pm IST

TANCET 2023: अन्ना यूनिवर्सिटी की तरफ से आज यानी 14 अप्रैल 2023 को TANCET 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

TANCET 2023 का परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स का अपने रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। अन्ना यूनिवर्सिटी की तरफ से आज यानी  14 अप्रैल 2023 को TANCET 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट को आधिकारक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे सभी अपना रिजल्ट TANCET की आधिकारिक साइट tancet.annauniv.edu पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

बता दें कि इस बार TANCET MCA परीक्षा के लिए कुल 9279 उम्मीदवार उपस्थित हुए और TANCET MBA परीक्षा के लिए 22774 उम्मीदवार उपस्थित हुए। TANCET 2023 स्कोरकार्ड 20 अप्रैल को जारी किए जाएंगे और 20 मई तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। TANCET MCA और MBA की परीक्षा 25 मार्च को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- tancet.annauniv.edu पर जाएं
  • फिर होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  • आखिरी में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2023: नीट यूजी के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

UGC NET Results: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का रिजल्ट जारी, कब मिलेगा ई-सर्टिफिकेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन