1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. TN 11th Result 2024: तमिलनाडु बोर्ड 11वीं का परिणाम घोषित, ये रहा डायेरक्ट लिंक

TN 11th Result 2024: तमिलनाडु बोर्ड 11वीं का परिणाम घोषित, ये रहा डायेरक्ट लिंक

 Published : May 14, 2024 09:41 am IST,  Updated : May 14, 2024 09:55 am IST

TN 11th Result 2024: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (TNDGE) ने आज कक्षा 11वीं के परिणाम को जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

तमिलनाडु बोर्ड 11वीं का परिणाम जारी- India TV Hindi
तमिलनाडु बोर्ड 11वीं का परिणाम जारी Image Source : FILE

TN 11th Result 2024: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (TNDGE) ने आज, 14 मई को HSE +1 (कक्षा 11) के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन लोगों ने कक्षा 11 की परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in और dget.tn.gov.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके टीएन 11वीं परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

TN 11th Result 2024: कैसे करें चेक 

  • TNDGE की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in और dget.tn.gov.in पर जाएं।
  • उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'टीएन एचएसई प्लस वन रिजल्ट'
  • यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण प्रदान करना होगा
  • टीएन एचएसई प्लस वन परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के संदर्भ के लिए दस्तावेज़ को डाउनलोड करें और सहेजें

कौन सी वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं तमिलनाडु 11वीं का रिजल्ट

  • tnresults.nic.in
  • dge.tn.gov.in
  • digilocker.gov.in

इसके अलावा, छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि डिजिलॉकर छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। 

लगभग 7 लाख छात्रों ने तमिलनाडु बोर्ड 11वीं  की परीक्षा दी थी, जो 4 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को 100 में से 35 अंक प्राप्त करने होंगे। छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के लिए आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। जानकारी दे दें कि थ्योरी परीक्षा में, छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 70 अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि प्रेक्टिकल परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए कोई न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं है, लेकिन मूल्यांकन में भाग लेना अनिवार्य है।

ये रहा डायरेक्ट लिंक- https://tnresults.nic.in/

ये भी पढ़ें- CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रहा दबदबा, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ लहराया परचम

Mizoram Board 10th Result: आज जारी होंगे मिजोरम बोर्ड 10वीं के नतीजे, यहां जानें कैसे कर सकेंगे चेक
 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन