1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UGC NET Result: इन तारीखों में से किसी भी दिन घोषित हो जाएगा रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

UGC NET Result: इन तारीखों में से किसी भी दिन घोषित हो जाएगा रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Jul 22, 2023 03:24 pm IST,  Updated : Jul 22, 2023 03:25 pm IST

UGC NET Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही यूजीसी नेट जून 2023 के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउलनलोड कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट जून 2023 के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही यूजीसी नेट जून 2023 के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर ugcnet.nta.nic.in जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउलनलोड कर सकेंगे। 

 
यूजीसी के चीफ अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से 26 जुलाई या 27 जुलाई यूजीसी नेट जून 2023 के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। अभी हाल में ही यूजीसी नेट जून 2023 की आसंर-की को जारी किया था।  

यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा 13 जून और 17 जून को नौ दिनों की अवधि में, देश भर के 181 शहरों में 18 पालियों में आयोजित की गई थी। आधिकारिक बयान के अनुसार, कुल 6,39,069 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। 6 जुलाई को, एनटीए ने प्रश्न पत्रों और उम्मीदवारों की रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी की। अनंतिम कुंजी के खिलाफ अभ्यर्थियों से 8 जुलाई तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। 

ऐसे कर सकेंगे चेक 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर अपना लॉगिन विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • फिर अपना परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में एक हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।

ये भी पढ़ी: IBPS Clerk Recruitment 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी आगे, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

UPSC EPFO Result 2023: यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन