UP Board Results 2023 Live: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड आज दोपहर 1:30 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित करने वाला है। UP Board Results को आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के रिजल्ट से जुड़ी हर एक अपडेट जानने के लिए बने रहें हमारे साथ...
- Hindi News
- एजुकेशन
- रिजल्ट्स
- UP Board 10th 12th Results 2023 Live: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां पढ़ें पूरा अपडेट
UP Board 10th 12th Results 2023 Live: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां पढ़ें पूरा अपडेट
UP Board Results 2023 Live: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड आज दोपहर 1:30 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित करने वाला है।
UP Board 10th 12th Results 2023 Live
-
1:49 PM (IST) Apr 25, 2023
यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में प्रियांशी सोनी बनी टॉपर
UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी कर दिया है। 10वीं में कुल 89.78 % छात्र पास हैं। 10वीं के रिजल्ट में प्रियांशी सोनी ने टॉपर बनकर अपनी परचम लहराया है।
-
1:38 PM (IST) Apr 25, 2023
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी
यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी तकरल दिया गया है। इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक।
-
12:54 PM (IST) Apr 25, 2023
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने में बचे हैं बस कुछ ही मिनट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट को आज दोपहर 1.30 बजे जारी कर देगा, जिसमें अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। बस कुछ ही पलों का इंतजार अब और है फिर बोर्ड द्वारा रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा।
-
12:34 PM (IST) Apr 25, 2023
पिछले 5 सालों में कब आया रिजल्ट
पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 18 जून 2022 को यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षाओं के समापन की तारीख से 52 दिनों के अंदर परिणाम घोषित करेगा।
2022 - 18 जून
2021 - 31 जुलाई
2020 - 27 जून
2019 - 27 अप्रैल
2018 - 29 अप्रैल
-
12:22 PM (IST) Apr 25, 2023
स्टूडेंट्स Digilocker पर ऐसे कर सकेंगे अपने रिजल्ट को चेक
- सबसे पहले स्टूडेंट्स Digilocker एप्लीकेशन को डाउनलोड करें।
- इसके बाद अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉगिन करें
- अब रजिस्टर करने के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट टैब पर जाएं।
- फिर यदि कोई क्रेडेंशियल्स मांगा गया हो, तो उसे दर्ज करें।
- इसके बाद अपनी यूपी बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट चेक करें।
- आखिरी में इसे डाउनलोड करें और फ्यूचर यूज के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
-
12:11 PM (IST) Apr 25, 2023
स्टूडेंड्स Digilocker पर भी चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स Digilocker पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
-
11:59 AM (IST) Apr 25, 2023
पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
रैंक स्टूडेंट 1 दिव्यांशी 2 अंशिका यादव 3 जीया मिश्रा 3 अंशल यादव 4 स्वाति गोस्वामी 4 श्रेया सोनी 5 मुस्कान तिवारी 5 प्रिया 5 कीशु 5 मुस्कान शुक्ल 6 श्रुति गुप्ता 7 आस्था श्रीवास्तव 7 स्नेहा भारद्वाज 7 आस्था सिंह 8 अंचल यादव -
11:52 AM (IST) Apr 25, 2023
पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स
रैंक स्टूडेंट का नाम 1 प्रिंस पटेल 2 संस्कृति ठाकुर 2 किरण कुशवाहा 3 अनिकेत शर्मा 4 आस्था सिंह 4 पलक अवस्थी 5 एकता वर्मा 5 अथर्व श्रीवास्तव 5 नैंसी वर्मा -
10:47 AM (IST) Apr 25, 2023
पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की हाईलाइट्स
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के पिछले वर्ष के आँकड़े नीचे दिए गए हैं।
- पंजीकृत छात्रों की संख्या: 24,10,971
- रेगुलर छात्रों की संख्या: 21,07,117
- प्राइवेट छात्रों की संख्या: 1,48,832
- कुल छात्रों की संख्या: 22,37,578
- उत्तीर्ण हुए लड़कों की संख्या: 9,80,543
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.21
- लड़कियों की संख्या : 9,28,706
- लड़कियां का पास प्रतिशत : 90.15
- कुल उत्तीर्ण प्रतिशत : 85.33 प्रतिशत
-
10:42 AM (IST) Apr 25, 2023
पिछले साल के यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के आंकड़े
पिछले साल यूपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम आँकड़े नीचे दिए गए हैं।
- पंजीकृत छात्रों की संख्या: 25,20,634
- रेगुलर छात्रों की संख्या: 25,06,728
- प्राइवेट छात्रों की संख्या: 17,202
- कुल छात्रों की संख्या: 27,81,654
- उत्तीर्ण हुए लड़कों की संख्या: 11,69,488
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 85.25
- उत्तीर्ण लड़कियों की संख्या: 10,53,257
- लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत : 91.69
- प्रतिशत कुल उत्तीर्ण प्रतिशत : 88.18 प्रतिशत
-
9:34 AM (IST) Apr 25, 2023
SMS से देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स अपने परिणाम को SMS से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स फोन में मैसेज सेक्शन को ओपन करें, फिर जिस क्लास का परिणाम देखना हो उसका नाम टाइप करें। जैसे आपको 10वीं का रिज्लट देखना है तो UP10 टाइप करके स्पेस दें और फिर अपना रोल नंबर टाइप करने के बाद 56263 पर भेज दें। वहीं, अगर 12वीं का रिजल्ट देखना है तो UP12 लिखकर स्पेस दें और फिर अपना रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेज दें। इतना करने के बाद फोन पर एक मैसेज के रूप में आपका रिजल्ट आ जाएगा।
-
9:13 AM (IST) Apr 25, 2023
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं नीचे बताए गए इन स्टेप्स से बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे-
- सबसे पहले कैंडिडेट्स UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 क्लास 10वीं, 12वीं' लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट ले लें।
-
8:39 AM (IST) Apr 25, 2023
58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को है अपने रिजल्ट का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को मिलाकर लगभग 58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
-
7:56 AM (IST) Apr 25, 2023
4,31,571 परीक्षार्थियों ने छोडे़ एग्जाम
इस बार सरकार ने बोर्ड एग्जाम को लेकर काफी सख्ती की थी। जिस कारण हाईस्कूल में 208953 और इंटरमीडिएट में 222618 को मिलाकर 4,31,571 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
-
7:49 AM (IST) Apr 25, 2023
58,85,745 परीक्षार्थियों ने कराया था पंजीकरण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षाओं में हाई स्कूल में 31,16,487 और इंटरमीडिएट में 27,69,258 को मिलाकर बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 58,85,745 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
-
7:40 AM (IST) Apr 25, 2023
8753 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे
इस बार बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा के लिए 8753 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सरकार की सख्ती के कारण इस बार राज्य में कोई पेपर लीक की घटना, गलत पेपर ओपनिंग नहीं हुई और बोर्ड परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न हुई।
-
7:35 AM (IST) Apr 25, 2023
कुल 3.19 करोड़ कापियों का मूल्यांकन
बोर्ड सचिव के मुताबिक इस वर्ष हाईस्कूल की लगभग 1.86 करोड़ और इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़ कॉपियों को मिलाकर कुल 3.19 करोड़ कापियों का मूल्यांकन किया गया है।
-
7:30 AM (IST) Apr 25, 2023
100 में पहले बार इतनी जल्दी जारी होने जा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
यूपी बोर्ड पहली बार इतनी जल्दी रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। अपने 100 वर्ष के इतिहास में बोर्ड इतनी जल्दी नतीजे जारी करने जा रहा है। इससे पहले बोर्ड ने सबसे जल्दी 2019 में 27 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के नतीजों को घोषित किया था।
-
6:59 AM (IST) Apr 25, 2023
आज दोपहर 1.30 बजे जारी होने वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1.30 बजे जारी होने वाला है। छात्रों के परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in व www.upresults.nic.in पर घोषित होगा।