1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board result: जल्द जारी होगा 10वीं और 12वीं परीक्षा की रिजल्ट, यहां पढ़ें नया अपडेट

UP Board result: जल्द जारी होगा 10वीं और 12वीं परीक्षा की रिजल्ट, यहां पढ़ें नया अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2023 06:54 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 06:54 pm IST

UP Board result: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा कर सकता है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UP Board result: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का इंतजार है।  ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा हो सकती है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट के घोषित होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। हालांकि, अभी इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा।   

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को चेक करना का काम 31 मार्च को पूरी हो चुका है। ऐसे में यह संभावना है कि अप्रैल के लास्ट वीक तक बोर्ड रिजल्ट घोषित कर सकता है। अभी हाल में 5 अप्रैल को रिजल्ट आउट होने को लकेर एक अफवाह भी उड़ी थी। इसमें एक नोटिस वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि परिणाम दोपहर में 2 बजे जारी हो जाएंगे। हालांकि, यूपी बोर्ड ने इस नोटिस को फेक नोटिस बताया था। इसपर बोर्ड ने फेक नोटिस फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही थी।   

बता दें कि यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं में 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। ज्यादा जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां हर दिन खरीदेते हैं टिकट पर कोई नहीं करता सफर; है वजह

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन