UP High School-Inter Results 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के परिणाम का इंतजार जल्द खत्म कर देगी। बोर्ड की ओर से परिणाम के जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, रिजल्ट जारी होने की सटीक तारीख और समय की कोई आफिशियल अपडेट अभी बोर्ड की ओर से जारी नहीं की गई है। रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड की तरफ से डेट और समय को लेकर जानकारी साझा की जाएगी। रिजल्ट के जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। जारी होने के बाद अपने परिणाम को देखने के लिए स्टूडेंट्स को लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज करना होगा।
यूपी बोर्ड रिजल्ट को कैसे चेक कर सकेंगे?
सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10/12 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा और फिर से सबमिट करना होगा। सबमिट करते ही आपके समाने परिणाम खुल जाएगा। अब स्टूडेंट्स अपने को चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 से संबंधित हर नवीनतम अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के लिए बने रहिए।