UPMSP 10th, 12th Results 2026 Live: यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब कुछ घंटों में ही समाप्त हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आज यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम को जारी किया जाना है। UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा का रिजल्ट शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा, जिसके बाद लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
हालांकि, यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट को देखने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ आदि) का उपयोग करना होगा, बिना इसके परिणाम को नहीं देखा जा सकेगा। स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकेंगे। जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
कैसे करेंगे यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट को चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं कक्षा परिणाम वाले लिंक को खोजें।
- इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें और फिर वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें।
- डिटेल्स को भरने के बाद सबमिट कर दें।
- इतना करते ही आपका परिणाम खुल जाएगा।
- अब इस चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक हार्ड कॉपी ले लें।
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 से संबंधित हर नवीनतम अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के लिए बने रहें।