1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPPSC PCS प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 15066 अभ्यर्थी मेन्स के लिए क्वालीफाई; जानें कैसे होगा चेक

UPPSC PCS प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 15066 अभ्यर्थी मेन्स के लिए क्वालीफाई; जानें कैसे होगा चेक

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 01, 2025 11:52 am IST,  Updated : Mar 01, 2025 12:01 pm IST

UPPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 15066 अभ्यर्थी मेन्स के लिए उत्तीर्ण हुए हैं।

 UPPSC PCS प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी।- India TV Hindi
UPPSC PCS प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी। Image Source : FILE

UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। कुल 15,066 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। इस परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर, कुल 15,066 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। परिक्षा के परिणाम आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देखे जा सकते हैं।"

15066 अभ्यर्थी मेन्स के लिए क्वालीफाई

बता दें कि UPPSC PCS प्रीलिम्स के लिए कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2,43,111 अभ्यर्थी पहले सत्र में, जबकि 2,41,359 अभ्यर्थी दूसरे सत्र में उपस्थित हुए। आज प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट जारी किए गए हैं, जिसमे से 15,066 अभ्यर्थी मेन्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। मेन्स की परीक्षा भी जल्द ही होगी। इस मुख्य परीक्षा के माध्यम से कुल 947 रिक्तियां भरी जानी हैं।

UPPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट कैसे देखें

  • UPPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन भी देखा जा सकता है
  • इसके लिए सबसे पहले UPPSC PCS की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं
  • यहां संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा (प्री) परीक्षा 2024 में मुख्य के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची मिल जाएगी
  • इसे ओपन करने पर एक नया पेज खुलेगा, यहां पर पीडीएफ फाइल में अपना रिजल्ट देख सकते हैं

मेन्स के लिए रहें अपडेट

बता दें कि UPPSC PCS प्रीलिम्स की ऑन्सर की 26 दिसंबर को जारी की गई थी, जिसमें 31 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को दो पालियों में किया गया था, जिसका रिजल्ट अब जारी किया गया है। बता दें कि UPPSC PCS 2024 की प्रीलिम्स परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए मेन्स की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके लिए आयोग जल्द ही तारीख की घोषणा करेगा। फिलहाल इन अभ्यर्थियों को मेन्स की परीक्षा से जुड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। इस भर्ती के माध्यम ने 947 रिक्तियों को भरा जाएगा। मेन्स परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के माध्यम से रिक्तियों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 

इस राज्य में अचानक बढ़ा दी गईं स्कूलों की छुट्टियां, प्रशासन ने बताया कारण भी

बैंक में करनी है नौकरी तो न चूकें ये मौका, IDBI Bank में इन पदों पर निकली भर्ती; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन