1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में अचानक बढ़ा दी गईं स्कूलों की छुट्टियां, प्रशासन ने बताया कारण भी

इस राज्य में अचानक बढ़ा दी गईं स्कूलों की छुट्टियां, प्रशासन ने बताया कारण भी

 Published : Feb 28, 2025 03:07 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 03:07 pm IST

देश के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम सर्द हो गया है, जिस कारण एक राज्य में सभी स्कूलों को बंद रहने के फैसले को आगे बढ़ा दिया गया है।

School Closed- India TV Hindi
स्कूल बंद Image Source : FILE PHOTO

इन दिनों देश के कई प्रांतों में मौसम सर्द हो गया है, यहां तक कि जम्मू कश्मीर में बर्फबारी तक हो चुकी है। कई दिनों बाद सैलानी अब बर्फबारी का नजारा देखने जम्मू कश्मीर की ओर रवाना होते देखे गए। इसी बीच जम्मू कश्मीर सरकार ने भारी बर्फबारी के मौसम को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जिससे बच्चों के हितों को कोई नुकसान न पहुंचे।

कब खुलेंगे स्कूल?

जम्मू कश्मीर के स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्मू क्षेत्र के बर्फबारी वाले इलाकों में उच्चतर माध्यमिक लेवल के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने इसकी जानकारी दी है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि घाटी में मौजूदा मौसम का हाल देखते हुए उच्चतर माध्यमिक लेवल के स्कूल अब 7 मार्च 2025 को फिर से खुलेंगे।

ऑफिशियल नोटिस में लिखा, "सरकारी आदेश संख्या 521 जेके (एडु) 2024 06 दिसंबर के तहत कश्मीर क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक लेवल के सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूलों और जम्मू क्षेत्र के शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है और इसे 6 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है, स्कूल अब 1 मार्च के बजाय 7 मार्च 2025 को फिर खुलेंगे।"

हो रही भारी बर्फबारी

कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को हुई बर्फबारी से रेल, हवाई और सड़क प्रभावित हुआ और कश्मीर के ज्यादातर हिस्से बर्फ देखी जा रही है। आगे कहा कि श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की बातें सामने आ रही हैं। वहीं, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम के पर्यटक रिसॉर्ट्स सहित घाटी के ऊंचे इलाकों में भी भारी बर्फबारी देखने को मिली। साथ ही श्रीनगर में हल्की बर्फबारी हुई।

ये भी पढ़ें:

Explainer: CBSE 10वीं की परीक्षा अब साल में होगी 2 बार, क्या-क्या होंगे बदलाव? यहां जानें हर सवाल का जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।