1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC Prelims Result 2023: जारी हुआ यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट, यहां जानें कैसे करें चेक

UPSC Prelims Result 2023: जारी हुआ यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट, यहां जानें कैसे करें चेक

 Published : Jun 12, 2023 11:33 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 11:34 am IST

UPSC Prelims Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया है।

UPSC CSE प्रीलिम्स का परिणाम जारी- India TV Hindi
UPSC CSE प्रीलिम्स का परिणाम जारी Image Source : FILE

UPSC Prelims Result 2023: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया  है। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर घोषित किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।   

इस परीक्षा को 28 मई 2023 को आयोजित किया गया था। इसके परिणाम को एक पीडीएफ(PDF) फाइल में जारी किया गया है, जिसमें सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक (How to check UPSC Prelims Result 2023)

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स 'यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने PDF फॉर्मेट में रिजल्ट खुल जाएगा।
  • इसके बाद पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
  • आखिरी में परिणाम की एक हार्ड कॉपी ले लें। 

डायरेक्ट लिकं से करें चेक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन