UK board result 2025 Live: उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से आज यानी 19 अप्रैल 2025 को यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को आज सुबह 11 बजे जारी किया जाना निर्धारित है। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। परिणामों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे।