1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट कब आएगा? जानें आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां कर सकेंगे चेक

CBSE बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट कब आएगा? जानें आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां कर सकेंगे चेक

 Published : Apr 09, 2026 05:02 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 05:03 pm IST

CBSE बोर्ड क्लास 10 के रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकेंगे, आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

CBSE बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से जल्द ही क्लास 10 के रिजल्ट को जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई भी ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है कि परिणाम को किस दिन और किस समय घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने पर स्टूडेंट्स अपने क्लास 10 के रिजल्ट को cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। 

सीबीएसई क्लास 10 का परिणाम जारी होने पर उसे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन) का उपयोग करना होगा। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर CBSE बोर्ड क्लास 10 का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन) को दर्ज करना होगा। 
  • मांगे गए विवरण को सबमिट करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब छात्र-छात्राएं अपने नतीजे को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का प्रिंटआउट ले लें। 

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां कर सकेंगे चेक

रिजल्ट जारी होने पर यदि वेबसाइट स्लो हो जाए या फिर क्रैश कर जाए, तो छात्र-छात्राएं अपने सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट को डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर देख सकेंगे। 

डिजिलॉकर पर कैसे देख सकेंगे रिजल्ट 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10 मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद  सीबीएसई बोर्ड क्लास परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन