राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जल्द ही जारी करेगा। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि रिजल्ट कौन सी तारीख और किस समय घोषित किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। घोषित होने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में स्टूडेंट्स अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जो अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इसमें 10वीं की कक्षा में 10 लाख से अधिक और 12वीं कक्षा में 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल थे। माडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कभी भी किया जा सकता है। 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल तक किया गया और 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए होंगे?
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- जोधपुर में आज से अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, आदेश हुआ जारी