अगर आपने भी यूपी बोर्ड क्लास 10 और क्लास 12 की परीतक्षा में भाग लिया है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। यूपी बोर्ड परीक्षा (क्लास 10 और क्लास 12) में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड की ओर से जल्द ही परिणाम को जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। परिणाम के जारी होने पर उम्मीदवार उसे ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
रिदल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10/12 का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल) को दर्ज करना होगा।
- मांगे गए विवरण को सबमिट करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब छात्र-छात्राएं अपने नतीजे को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।
रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- digilocker.gov.in
बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। और बोर्ड रिजल्ट चेक। तो ऐसे में उम्मीद है कि परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है।
पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी
परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। साथ इससे कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स असफल माना जाएगा। हालांकि, असफल उम्मीदवारों को बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है, छात्र इसमें शामिल होकर अपना प्रदर्शन बेहतर कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट जारी होने के बाद जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर निकली भर्ती, 2300 से ज्यादा वैकेंसी; पढ़ें डिटेल