1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB ने ग्रुप डी PET का एडमिट कार्ड किया जारी, एक क्लिक में जानें कैसे करें डाउनलोड

RRB ने ग्रुप डी PET का एडमिट कार्ड किया जारी, एक क्लिक में जानें कैसे करें डाउनलोड

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Jan 04, 2023 08:36 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 08:38 pm IST

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड(RRB) ने ग्रुप डी PET यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए एडमिट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ग्रुप डी PET का एडमिट कार्ड जारी - India TV Hindi
RRB ग्रुप डी PET का एडमिट कार्ड जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड(RRB) या रेलवे रिक्रूटमेंट सेल  ने ग्रुप डी PET यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए एडमिट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने लिखित परीक्षा को पास कर लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हाल ही में रिक्रूटमेंट बोर्ड ने उम्मीदवारों का RRB  ग्रुप डी CBT रिजल्ट 2022 जारी किया था। कट-ऑफ, स्कोरकार्ड और RRB ग्रुप डी PET के लिए सेलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उम्मीदवार RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट पर RRB ग्रुप डी सीबीटी के अपने रिजल्ट देख सकते हैं। PET के लिए सेलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। योग्य उम्मीदवार अब RRB ग्रुप डी पीईटी 2022 के लिए अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

10 जनवरी से 21 जनवरी तक होगी परीक्षा

उम्मीदावरों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी PET  का एडमिट कार्ड (RRB Group D PET Admit Card) डाउनलोड करने के लिए आरआरसी की रीजनल ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। चुने गए उम्मीदवारों को पीईटी  परीक्षा 10 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

ऐसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले, आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज पर 'आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर आपको एक नए पेज पर निर्देशित किया जाएगा।
  4. इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल  सबमिट करें।
  5. सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. अंत में इसे इस्तमाल करने के लिए हार्ड कॉपी जरूर रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।