रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) ने RRB NTPC UG एप्लीकेशन स्टेटस 2026 ( CEN 07/2025) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। एप्लीकेशन स्टेटस को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट-लेवल पदों के लिए आवेदन किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 3000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में दो चरण शामिल हैं, सीबीटी 1 और सीबीट 2। वहीं, टाइपिस्ट पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट भी होगा। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत आंसर-के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
वैकेंसी विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3058 पदों को भरा जाएगा। इनमें- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क पद शामिल हैं।
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए 2424 पद
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 394 पद
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 163 पद
- ट्रेन क्लर्क के लिए 77 पद
एप्लिकेशन स्टेटस, एप्लिकेशन की स्थिति और उससे जुड़ी किसी भी शर्त के बारे में साफ जानकारी शामिल है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस स्टेटस अपडेट में परीक्षा शहरों या खास परीक्षा तारीखों के बारे में जानकारी शामिल नहीं है। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
कैसे करें चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले कैंडिडेट्स RRB की ऑफिशियल वेबसाइट (रीजनल) पर जाएं।
- इसके बाद पेज के ऊपर "लॉगिन" बटन ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना यूजर ID (रजिस्ट्रेशन नंबर), पासवर्ड (जन्म तिथि), और दिखाया गया कैप्चा कोड डालें।
- इसके बाद आपकी एप्लीकेशन का स्टेटस स्क्रीन पर दिखेगा, जिससे साफ पता चल जाएगा कि उसे स्वीकार किया गया है या नहीं।
ये भी पढ़ें-
PNB में निकली है 5000 से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड