1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB NTPC UG पदों के लिए कल बंद हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

RRB NTPC UG पदों के लिए कल बंद हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

 Published : Oct 26, 2024 07:16 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 07:16 pm IST

जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है उन सभी के लिए एक खबर है। कल यानी 27 अक्टूबर को आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

RRB NTPC UG पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) 27 अक्टूबर, 2024 को अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2024 थी। हालांकि, पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 अक्टूबर, 2024 कर दी गई थी। उम्मीदवार अपने आवेदन जमा करने के बाद 28 अक्टूबर, 2024 से 29 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन शुल्क भुगतान पूरा कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार करने की विंडो 30 अक्टूबर, 2024 से 6 नवंबर, 2024 तक उपलब्ध रहेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर, 2024
  • अंतिम तिथि के बाद शुल्क भुगतान की तिथि: 28 अक्टूबर, 2024 से 29 अक्टूबर, 2024
  • सुधार के लिए संशोधन विंडो: 30 अक्टूबर, 2024 से 6 नवंबर, 2024 तक।

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में कुल 11,558 ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इनमें से 3,445 अंडर ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए हैं और 8,113 स्नातक स्तर के पदों के लिए हैं।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर, आरआरबी एनटीपीसी 2024 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खुद को पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद क्रेडेंशियल (पंजीकरण आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें।
  • अब अपना आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र भरें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।