अगर आप RRB NTPC UG भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। RRB NTPC UG भर्ती के लिए आवेदन करने की कल आखिरी तारीख है। दूसरी तरह से कहें तो 4 दिसंबर 2025 को रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ ले चल रही आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार अभी तक आवेदन करने से रह गए हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। एप्लीकेशन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवारों द्वारा किए गए आवेदनों में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो 7 दिसंबर 2025 को खोली जाएगी जो 16 दिसंबर 2025 चलेगी।
RRB NTPC UG भर्ती: कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
RRB NTPC UG भर्ती: वैकेंसी विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3058 पदों को भरा जाएगा। इनमें 2424 पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए, 394 पद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए,163 पद जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए, 77 पद ट्रेन्स क्लर्क के शामिल हैं।
इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 1, कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 2, कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST), और एक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
बिहार पुलिस में एक ड्राइवर कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है? यहां जानें