1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB Technician भर्ती में कैसे होगा चयन? आज से आवेदन फिर शुरू; जानें पूरी डिटेल

RRB Technician भर्ती में कैसे होगा चयन? आज से आवेदन फिर शुरू; जानें पूरी डिटेल

 Published : Oct 02, 2024 11:12 am IST,  Updated : Oct 02, 2024 11:12 am IST

भारती रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज से फिर शुरू किया गया है।

RRB Technician भर्ती के लिए आज से आवेदन फिर शुरू- India TV Hindi
RRB Technician भर्ती के लिए आज से आवेदन फिर शुरू Image Source : FILE

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज यानी 2 अक्टूबर, 2024 को आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण विंडो को फिर से खोल दिया है। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स को इस भर्ती के लिए अप्लाई करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। वहीं, इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2024 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक अप्लाई कर दे। 

कब खुलेगी करेक्शन विंडो? 

इन पदों के लिए किए गए आवेदनों में संशोधन करने के लिए करेक्शन विंडो 17 अक्टूबर को खुलेगी, जो 21 अक्तूबर 2024 तक चलेगी। इसके लिए उम्मीदवार को प्रत्येक संशोधन के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा, जिससे वे अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। मौजूदा और नए उम्मीदवारों दोनों के लिए मौजूदा आवेदन डेटा/नए आवेदन प्रस्तुत करने के तौर-तरीकों/प्रक्रियाओं के बारे में एक अलग नोटिस प्रकाशित किया जाएगा।

वैकेंसी?

जानकारी दे दें कि इस भर्ती के जरिए संगठन में कुल 14298 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले ओपन लाइन (17 श्रेणियों) के लिए भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 9144 थी, जिसे क्षेत्रीय रेलवे/उत्पादन इकाइयों से अतिरिक्त मांग प्राप्त होने के बाद आरआरबी ने बढ़ाकर 14298 कर दिया था।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा कार्यक्रम और स्थानों की जानकारी उचित समय पर आरआरबी वेबसाइटों, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

कैसे करें अप्लाई? 

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार खुद को पंजीकृत करें।
  • एक बार हो जाने के बाद उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- 

ये हैं भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटी, एक से भी पढ़ लिए तो बन जाएगी लाइफ 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।