1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RSMSSB JE 2024: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी; पढ़ें यहां हर एक डिटेल

RSMSSB JE 2024: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी; पढ़ें यहां हर एक डिटेल

 Published : Nov 27, 2024 12:54 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 12:57 pm IST

राजस्थान में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा धारकों के लिए एक खबर है। राजस्थान में जेई के पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए वैकेंसी समेत सभी जरूरी डिटेल से अवगत होते हैं।

राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती - India TV Hindi
राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

अगर आप राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने  राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियरों की संयुक्त भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। 

अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस कब शुरू होगा।  तो बता दें कि इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को कल यानी 28 नवंबर 2024 से शुरू किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स 27 दिसंबर तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। इसके लिए उम्मीदवारों को rsmssb.rajasthan.gov.in, rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोफाइल बनाना होगा।

कितनी वैकेंसी है

नोटिफिकेशन से मिले विवरण के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के कुल 1,111 पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) डिग्री या डिप्लोमा धारकों के लिए विभागवार रिक्तियों के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।

अप्लाई करने के लिए क्या होनी चाहिए आयु सीमा? 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष और मेक्सिमम 40 वर्ष है। संबंधित विषय में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैस कर सकेंगे अप्लाई 

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in, rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद जेई भर्ती के लिए आवेदन लिंक खोलें।
  • फिर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें, जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनें, दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद यदि आवश्यक हो, तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब अपना फॉर्म जमा करें।
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें- 

यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल को सैलरी के अलावा कौन से भत्ते मिलते हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।