1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 10वीं पास युवा जल्दी करें, आज है ITBP में आवेदन करने का आखिरी मौका, मिलेगी मोटी सैलरी

10वीं पास युवा जल्दी करें, आज है ITBP में आवेदन करने का आखिरी मौका, मिलेगी मोटी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2023 01:01 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 01:01 pm IST

10वीं पास हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें। ITBP में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। ध्यान दें कि इस भर्ती में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है।

ITBP Recruitment 2023- India TV Hindi
ITBP Recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। बता दें कि हाल ही में ITBP ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, आईटीबीपी ने कांस्टेबल ड्राइवर के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट www.recruitment.itbpolice.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रकिया की आज अंतिम तारीख है।

वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 458

जनरल- 195

ओबीसी- 110
ईडब्ल्यूएस- 42
एससी- 74
एसटी- 37

क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही भारी वाहन का डीएल भी जरूरी है।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 27 साल के बीच में होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी के लिए ये पूरी तरह नि:शुल्क है।

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवार को तीन प्रक्रिया से गुजरना होगा- 1 लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और फिजिकल टेस्ट। 

ये भी पढ़ें:

भारी बारिश और जलभराव के कारण बंद हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन