1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बढ़ा दी गई एसबीआई क्लर्क भर्ती की आवेदन तारीख, यहां जानें नई डेट

बढ़ा दी गई एसबीआई क्लर्क भर्ती की आवेदन तारीख, यहां जानें नई डेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2023 10:46 am IST,  Updated : Dec 08, 2023 10:46 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन तारीख बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

SBI clerk recruitment- India TV Hindi
SBI clerk recruitment Image Source : FILE

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने वाले हैं वे आवेदन करने की अंतिम तारीख जान लें। अब इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट करने की अंतिम तारीख 25 दिसंबर, 2023 तक है।

कब होंगे एग्जाम?

इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 8283 जूनियर एसोसिएट पदों को भरा जाएगा। प्रीलिमिनरी एग्जाम जनवरी 2024 में आयोजित की जा सकती और मेंस एग्जाम फरवरी 2024 में आयोजित होने की संभावना है।

योग्यता

जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹750/- है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/डीईएसएम को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Direct link to apply

SBI Clerk Recruitment 2023: ऐसे करें रजिस्टर

सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को नीचे स्क्रॉल करना होगा और करंट ओपनिंग्स लिंक पर क्लिक करना होगा।
फिर एक नया पेज खुलेगा जहां एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 लिंक उपलब्ध है।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा की तारीख जल्द हो सकती है जारी, जानें कब होंगे एग्जाम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन