1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 18 लाख रुपए सैलरी

Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 18 लाख रुपए सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2022 01:46 pm IST,  Updated : Apr 09, 2022 01:46 pm IST

रिक्त पदों की संख्या 100 है, जिसमें एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर के 47 और  असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के 53 पद रिक्त हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन के लिए 26 अप्रैल तक का समय है। 

Bank of Baroda Recruitment 2022- India TV Hindi
Bank of Baroda Recruitment 2022 Image Source : BANKOFBARODA.IN

Highlights

  • बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर वैकेंसी
  • एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर (AMO) और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) के पदों पर भर्ती
  • 26 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.co.in पर विजिट करें।

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर (AMO) और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। 

रिक्त पदों की संख्या 100 है, जिसमें एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर के 47 और  असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के 53 पद रिक्त हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन के लिए 26 अप्रैल तक का समय है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए उम्मीदवारों की भर्ती बड़ौदा, अहमदाबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, जयपुर, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली और पुणे में की जाएगी, वहीं एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर के लिए उम्मीदवारों की भर्ती पटना, चेन्नई, मंगलुरु, राजकोट, नई दिल्ली, चंडीगढ़, एर्नाकुलम, कोलकाता, मेरठ और अहमदाबाद में होगी।

असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पदों पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडीडेट का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर के लिए कैंडीडेट का कृषि/ बागवानी/ पशुपालन/ पशु चिकित्सा विज्ञान/ डेयरी विज्ञान/ मत्स्य विज्ञान/ मछली पालन में ग्रेजुएशन जरूरी है। कैंडीडेट्स की आयुसीमा 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्मीदवारों की भर्ती 5 साल के लिए होगी।

एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मेट्रो शहर में सालाना 18 लाख रुपए का पैकेज मिलेगा। वहीं रुरल सिटी में काम करने वाले अभ्यर्थियों को 15 लाख का पैकेज मिलेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन