1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BPSC 68th Main Exam 2023: कल खत्म हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

BPSC 68th Main Exam 2023: कल खत्म हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

 Published : Apr 19, 2023 07:50 am IST,  Updated : Apr 19, 2023 07:50 am IST

BPSC 68th Main Exam 2023: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन(BPSC) कल यानी 20 अप्रैल को बीपीएससी 68वीं मेंस एग्जाम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। प्रीलिम्स परीक्षा को पास कर चुके कैंडिडेट्स जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BPSC 68th Main Exam 2023: बीपीएससी 68वीं मेंस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) की तरफ से कल यानी 20 अप्रैल को बीपीएससी 68वीं मेंस एग्जाम 2023 के लिए चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि बीपीएससी 68वीं मेंस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2023 को शुरू हुई थी, जो बिहार लोक सेवा आयोग द्वारी कल यानी 20 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक आवेदनों में करेक्शन करने के लिए एडिट विंडो 22 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। इस परीक्षा को 12, 17 और 18 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिकं से करें आवेदन 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 324 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- IIMC पीजी कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन