1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BPSC Teacher Recruitment 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी आगे, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

BPSC Teacher Recruitment 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी आगे, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2023 11:35 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 11:35 pm IST

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से स्कूल शिक्षक पद के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है। जारी किए गए नोटिस के मुताबिक आयोग ने आखिरी तारीख को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से स्कूल शिक्षक पद के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है। जारी किए गए नोटिस के मुताबिक आयोग ने आखिरी तारीख को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे समय सीमा से पहले आधिकारिक वेबसाइट online.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले, आवेदन करने की लास्ट डेट 12 जुलाई 2023 थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,70,461 शिक्षक पद भरे जाएंगे। 

एज लिमिट 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 37 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं और अनारक्षित महिलाओं और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ईबीसी, बीसीडब्ल्यू और अनारक्षित महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है जबकि अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आयु 42 वर्ष है।

ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, 'बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 लिंक'। 
  • इतना करने के बाद यह आपको नई विंडो पर ले जाएगा जहां आपको पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। 
  • पंजीकरण के बाद, आपको आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ना होगा।
  • फिर आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें: जानते हैं, भारते का पहला राज्य कौन सा था?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन