1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Delhi Police Jobs: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए दिल्ली पुलिस में 1400 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

Delhi Police Jobs: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए दिल्ली पुलिस में 1400 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 24, 2022 04:29 pm IST,  Updated : Jul 24, 2022 04:29 pm IST

Delhi Police Jobs: आवेदन की शुरुआत 8 जुलाई को हो गई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई है। सामान्य कैंडीडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। ओबीसी और एससी/एसटी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

Delhi Police Jobs- India TV Hindi
Delhi Police Jobs Image Source : DELHI POLICE

Highlights

  • दिल्ली पुलिस में 1400 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती
  • 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
  • आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी

Delhi Police Jobs: दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा ड्राइवर के 1411 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई है। 

क्या हैं अहम तारीखें और आवेदन शुल्क

आवेदन की शुरुआत 8 जुलाई को हो गई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई है। सामान्य कैंडीडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। ओबीसी और एससी/एसटी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। 

उम्र सीमा और सैलरी

आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल और कम से कम आयु 21 साल होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए मिलेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है और रिक्त पदों की संख्या 1411 है।

आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है।

How to Apply SSC Driver Online Form- कैसे करें आवेदन

  • एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें।
  • एसएससी ड्राइवर ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर जाएं। 
  • सारी डिटेल्स भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट बटन को क्लिक करें। फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन