1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. मध्य प्रदेश: चलती जीप को छोड़कर बारात में नाचने लगा ड्राइवर, हादसे में दो की मौत और आठ घायल

मध्य प्रदेश: चलती जीप को छोड़कर बारात में नाचने लगा ड्राइवर, हादसे में दो की मौत और आठ घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Feb 23, 2023 07:00 pm IST

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक भयानक हादसा हो गया। जिले में बारात में शामिल एक जीप के ड्राइवर ने वाहन चलता छोड़, ड्राइविंग सीट पर एक अप्रशिक्षत व्यक्ति को बैठा दिया और खुद नाचने चला गया।

सांकेतिक फाइल फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फाइल फोटो Image Source : PTI

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक भयानक हादसा हो गया। जिले में बारात में शामिल एक जीप के ड्राइवर ने वाहन चलता छोड़, ड्राइविंग सीट पर एक अप्रशिक्षत व्यक्ति को बैठा दिया और खुद नाचने चला गया। इस दौरान अचानक जीप की रफ्तार बढ़ गई, जिस कारण जीप अनियंत्रित होकर में नाच रहे लोगों के बीच जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। 

'30 से 40 लोग नाच रहे थे' 

थाना प्रभारी के.एन.शर्मा ने गुरुवार को बताया कि हादसा बुधवार रात का है। अधिकारी ने बताया कि बारात में करीब 30 से 40 लोग नाच रहे थे, इसी दौरान जीप चालक वाहन को चलता छोड़, अपनी जगह एक अप्रशिक्षित व्यक्ति को बैठाकर बारात में नाचने लगा। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति कुछ दूरी तक तो जीप को धीरे-धीरे चलाने में कामयाब रहा लेकिन संभवत: अचानक एक्सीलेटर पर जोर से पांव पड़ने के कारण वाहन की रफ्तार तेज हो गई। जिसके बाद जीप अनकंट्रोल्ड होकतर बारात में नाचते लोगों के समूह में घुस गई। 

'घायलों में तीन की हालत गंभीर' 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में बारातियों में से दो की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। अधिकारी ने कहा कि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे के समय गाड़ी चला रहे व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन