1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. DSSSB में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी लाखों की सैलरी

DSSSB में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी लाखों की सैलरी

 Published : Oct 30, 2022 09:41 am IST,  Updated : Oct 30, 2022 09:41 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका। DSSSB ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 18 नवंबर 2022 तक भर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

DSSSB में निकली कई पदों पर भर्ती- India TV Hindi
DSSSB में निकली कई पदों पर भर्ती Image Source : DSSSB WEBSITE

दिल्ली में सरकारी नौकरी का सपना सजों युवाओं के लिए गोल्डेन चांस है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने TGT, असिस्टेंट टीचर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 632 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, फॉर्म भरने के लिए 18 नवंबर 2022 तक का समय है।

वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 632

TGT कंप्यूटर साइंस -106 पद

फिजिकल एजुकेशन टीचर-221 पद
डोमेस्टिक साइंस टीचर -201 पद
लाइब्रेरियन-100 पद
असिस्टेंट टीचर नर्सरी- 04 पद

क्वालिफिकेशन

1- TGT कंप्यूटर साइंस टीचर पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बीसीए या बीई, बीटेक या ग्रेजुएशन के साथ A लेवल एग्जाम पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
2- फिजिकल एजुकेशन टीचर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (B.P.Ed) में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
3- डोमेस्टिक साइंस टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास डोमेस्टिक साइंस / होम साइंस में बैचलर डिग्री और बीएड होना जरूरी है।
4- लाइब्रेरियन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास साइंस में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा एवं दो साल का अनुभव होना बेहद जरूरी है।
5- असिस्टेंट टीचर नर्सरी पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 45 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं नर्सरी टीचिंग एजुकेशन में डिप्लोमा सर्टिफिकेट या बीएड नर्सरी का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

सैलरी
इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 35,400 से 1,42,400 रुपये सैलरी के रूप में दिए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन