1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. हिमाचल प्रदेश में निकली सरकारी नौकरियां, सरकार ने की घोषणा

हिमाचल प्रदेश में निकली सरकारी नौकरियां, सरकार ने की घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2021 06:02 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 06:02 pm IST

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अनेक पदों मे सरकारी नौकरियां निकाली है । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में 350 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी दी गई।

Government jobs in Himachal Pradesh, government announced- India TV Hindi
Government jobs in Himachal Pradesh, government announced Image Source : FILE

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अनेक पदों मे सरकारी नौकरियां निकाली है । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में 350 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी दी गई। वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 311 पद भरने को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग में अनुबंध आधार पर कृषि विकास अधिकारियों के 25 पद भरने का फैसला लिया।

मंत्रिमण्डल ने सीधी भर्ती कोटा के माध्यम से अनुबंध के आधार पर वन विभाग में फाॅरेस्ट गार्ड के 311 पदों को भरने का भी निर्णय लिया। इनमें इस वर्ष की 9 मार्च को आयोजित बैठक के दौरान राज्य मंत्रिमंडल द्वारा फाॅरेस्ट गार्ड के पहले से स्वीकृत 113 पद भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल ने सीधी भर्ती के आधार पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग में अनुबंध के आधार पर कृषि विकास अधिकारियों के 25 पद भरने का निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने उपायुक्त कार्यालय शिमला, किन्नौर, सोलन और बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा मण्डल कार्यालय में पांच प्रतिशत कोटा में रियायत प्रदान कर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के उपलब्ध रिक्त पदों पर मृतक कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने का निर्णय लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन