1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. GPSSB MPHW Recruitment 2022: हेल्थ वर्कर के कई पदों पर निकली भर्ती, 16 मई से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

GPSSB MPHW Recruitment 2022: हेल्थ वर्कर के कई पदों पर निकली भर्ती, 16 मई से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 15, 2022 11:42 pm IST,  Updated : May 15, 2022 11:42 pm IST

इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई 2022 है। अलग-अलग पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता भी अलग मांगी गई है। इसकी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।  

GPSSB MPHW Recruitment 2022- India TV Hindi
GPSSB MPHW Recruitment 2022 Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • हेल्थ वर्कर के कई पदों पर निकली भर्ती
  • 16 मई से शुरू होंगे आवेदन
  • आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई 2022

GPSSB MPHW Recruitment 2022: हेल्थ वर्कर के रूप में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन (GPSSB) ने मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के 1866 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 मई 2022 से शुरू हो जाएगी। 

इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई 2022 है। अलग-अलग पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता भी अलग मांगी गई है। इसकी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्र सीमा 18 से 34 साल है। उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की परीक्षा पर आधारित होगा। 

GPSSB MPHW Recruitment 2022- कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- ओजेएएस की ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2- होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- पोस्ट के लिए रजिस्टर करें। 
स्टेप 4- एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
स्टेप 5- फॉर्म भरने के बाद प्रिंट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन