1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 10वीं व 12वीं पास युवाओं के लिए पोस्ट ऑफिस में निकली वैकेंसी, देखें डिटेल

10वीं व 12वीं पास युवाओं के लिए पोस्ट ऑफिस में निकली वैकेंसी, देखें डिटेल

 Published : Nov 04, 2022 08:31 am IST,  Updated : Nov 04, 2022 08:31 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर। पोस्ट ऑफिस में 10वीं और 12वीं पास के लिए कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस में निकली वैकेंसी- India TV Hindi
पोस्ट ऑफिस में निकली वैकेंसी Image Source : DOPSPORTSRECRUITMENT.IN

सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका। युवाओं के लिए डाक विभाग में नौकरी करने का ये गोल्डेन चांस है। गुजरात स्टेट पोस्टल डिपार्टमेंट (GSPD) ने पोस्टल असिस्टेंट, MTS पदों पर स्पोर्ट्स कोटा के तहत वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dopsportsrecruitment.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान दें, आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2022 है, इसलिए जल्दी करें। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Gujarat Postal Circle Recruitment 2022 Notification

वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 188

पोस्टमैन- 56 पद
एमटीएस- 61 पद
पोस्टल असिस्टेंट- 71 पद

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 25 अक्टूबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 25 नवंबर 2022

क्वालीफिकेशन
a.पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। योग्यता के विषय में विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
b.पोस्टल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों  के पास 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्क है। इसके साथ ही भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार स्पोर्टस क्वालीफिकेशन होना जरूरी है।
c.एमटीएस पदों पर जो भी अप्लाई करना चाहता है उसके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को लोकल गुजराती भाषा का ज्ञान होना भी होना चाहिए।

आयु सीमा
इस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष होनी चाहिए। आपको बता दें कि रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

फीस
जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये देने होंगे वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विस मैन को कोई फीस नहीं देनी होगी।

चयन
इन पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा और उसके बाद फाइनल सेलेक्शन उनके द्वारा जमा किए गए सर्टिफिकेट के माध्यम से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन