1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Indian Coast Guard असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

Indian Coast Guard असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2023 11:12 am IST,  Updated : Sep 24, 2023 11:14 am IST

इंडियन कोस्ट गार्ड सहायक कमांडेंट भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 24 सितंबर 2023 को बंद कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukri: इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदावारों के लिए एक जरूरी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड सहायक कमांडेंट भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 24 सितंबर 2023 को बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट  joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। 

भर्ती डिटेल 

इस भर्ती के जरिए कुल 46 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को भर्ती किया जाएगा। इनमें- 

  • जनरल ड्यूटी के लिए 25 पद
  • टेक के लिए 20 पद
  • लॉ के लिए 1 पद शामिल हैं। 

कितनी मिलेगी तनख्वाह 

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को असिस्टेंट कमांडेंट के पद के 56,100 रुपये(बेसिक पे, पे लेवल-10) सैलरी मिलेगी। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

चयन प्रक्रिया 
इस भर्ती में असिस्टेंट कमांडेंट का सेलेक्शन अखिल भारतीय योग्यता क्रम पर आधारित होता है जो विभिन्न फेजों की परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और पद के लिए उपलब्ध रिक्तियों की संख्या पर आधारित होता है। आईसीजी में भर्ती के लिए स्टेज I, II, III, IV और V को पास करना अनिवार्य है। परीक्षा के विभिन्न चरणों के दौरान सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक, फोटो पहचान और दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा।

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले एससी/एसटी को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। जबिक एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या वीज़ा/मास्टर/मेस्ट्रो/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई का उपयोग करके किया जाना चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं। 

ये रहा आवेदन करने के लिए सीधा लिंक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन