1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. LIC AAO Result: जल्द जारी होगा असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

LIC AAO Result: जल्द जारी होगा असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2023 04:05 pm IST,  Updated : Mar 09, 2023 04:43 pm IST

LIC AAO Prelims Result: भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से जल्द ही LIC AAO प्रीलिम्स एग्जाम 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि नतीजे कब घोषित किए जाएंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

LIC AAO Prelims Result: भारतीय जीवन बीमा निगम जल्द ही LIC AAO प्रीलिम्स एग्जाम 2022 के रिजल्ट को घोषित कर दिया जाएगा। नतीजों के एक बार जारी होने के बाद इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर विजिट करके अपने परिणाम को देख सकेंगे। हालांकि अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि LIC की तरफ से ,नतीजे कब घोषित किए जाएंगे। 

इस तारीख को है मेंस परीक्षा

LIC AAO प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर चेक कर सकेंगे। इस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी और 20 फरवरी 2023 को किया गया था। जो कैंडिडेट्स इस प्रीलिम्स की परीक्षा को उत्तीर्ण करेंगे, वे ही मेंस परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। मेंस परीक्षा का एग्जाम 18 मार्च 2023  को आयोजित कराया जाएगा।

300 पदों पर होगी भर्ती

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 120 पद अनरिजर्व्ड हैं। 50 पद एससी, 27 एसटी, 27 ईडब्ल्यूएस, 84 ओबीसी के लिए रिजर्व्ड हैं।   जीवन बीमा निगम यानी LIC की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के लिए आवेदन प्रकिया 15 जनवरी 2023 से शुरू हो गई थी, जो 31 जनवरी 2023 को खत्म हुई थी।

ये भी पढ़ें- कभी सोचा है कि रात में पेड़-पौधों के नीचे क्यों नहीं सोना चाहिए? जानें इसकी वजह

GAIL Recruitment: इतने पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शरू हो रहे आवेदन, पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन