1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. आज खत्म हो रही इस राज्य के हाईकोर्ट में भर्ती की तारीख, यहां देखें पूरी डिटेल

आज खत्म हो रही इस राज्य के हाईकोर्ट में भर्ती की तारीख, यहां देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2023 08:35 am IST,  Updated : Dec 18, 2023 08:35 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो मौका हाथ से जाने न पाए। मध्य प्रदेश में कई पदों पर वैकेंसी निकली है, जिसकी आज रजिस्ट्रेशन की लास्ट तारीख है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्दी आवेदन कर सकते हैं।

MP High Court Civil Judge Recruitment 2023- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं तो ये खबर आपके काम की है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट आज यानी 18 दिसंबर, 2023 को मप्र हाईकोर्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमपीएचसी की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह भर्ती अभियान संगठन में 138 पदों को भरेगा।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Direct link to apply

आवेदन शुल्क

इन पद पर आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹977 है, जबकि एमपी राज्य के पीडब्ल्यूडी/एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए₹577/- है। ये भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीएचसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

MP High Court Civil Judge Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले एमपी हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध भर्ती/परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
इसके बाद एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

DRDO में निकली कई पदों पर वैकेंसी, यहां देख पूरी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन