1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 10वीं पास के लिए मध्य प्रदेश पुलिस में निकली 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस तारीख से शुरू हो रहे आवेदन

10वीं पास के लिए मध्य प्रदेश पुलिस में निकली 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस तारीख से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2023 06:14 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 06:14 pm IST

मध्य प्रदेश पुलिस में 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हो वे लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

MP Police- India TV Hindi
मध्य प्रदेश पुलिस में निकली 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 26 जून से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 जुलाई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि परीक्षा 12 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

MP Police recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 7090 कांस्टेबल रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Click here for the notification

MP Police recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। एससी/एसटी/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है।

MP Police recruitment 2023 योग्यता

कांस्टेबल जीडी पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं या उच्चतर माध्यमिक कक्षा पास होना चाहिए।

कांस्टेबल जीडी पदों के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी पॉलिटेक्निक संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स और हार्डवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर, दूरसंचार, उपकरण मैकेनिक या इंफार्मेंशन टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग में 2 साल का कोर्स पास होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

बदल दिए गए यूपी बोर्ड के सिलेबस, अब 9वीं से 12वीं तक पढ़ना होगा सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवनी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन