1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. NPCIL recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन में निकली इन पदों पर भर्ती, ये रही वैकेंसी डिटेल

NPCIL recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन में निकली इन पदों पर भर्ती, ये रही वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 04, 2023 05:57 pm IST,  Updated : Feb 04, 2023 05:57 pm IST

NPCIL recruitment 2023- सरकारी नौकरी की राह देख रहे मेडिकल क्षेत्र के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

NPCIL recruitment- India TV Hindi
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। Image Source : PTI

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुहरा मौक है। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने 193 नर्स और अन्य पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NPCIL recruitment 2022 के लिए वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 193 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 

नर्स ए (पुरुष / महिला) के लिए- 26 पद 

पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन (वैज्ञानिक सहायक / बी) के पद के लिए- 3 पद
फार्मासिस्ट/बी के पद के लिए- 04 पद
स्टाइपेंडरी ट्रेनी/डेंटल टेक्नीशियन (मैकेनिक) के पद के लिए- 01 पद 
एक्स-रे टेक्नीशियन (टेक्नीशियन सी) के पद के लिए- 01 पद 
स्टाइपेंडरी ट्रेनी/ टेक्निशियन (ST/TN) (कैट-II) - प्लांट ऑपरेटर और मेंटेनर के लिए- 158 पद 

NPCIL recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाएं

फिर होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें

अब आवेदन पत्र भरें

इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

अब सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट रख लें।
 

इसे भी पढ़ें-
Agniveer Recruitment 2023: बदल गई अग्निवीर रिक्रूटमेंट प्रक्रिया, उम्मीदवारों को अब देना होगा ये एग्जाम
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी में कौन हैं ज्यादा पढ़े लिखे, जानें यहां दोनों की एजुकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन