1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. NTPC ने असिस्टेंट माइन सर्वेयर के कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

NTPC ने असिस्टेंट माइन सर्वेयर के कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2023 12:22 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 12:22 pm IST

सरकारी कंपनी में राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। सरकारी कंपनी NTPC ने असिस्टेंट माइन सर्वेयर के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है, जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं वे वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

NTPC recruitment 2023- India TV Hindi
NTPC recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। एनटीपीसी लिमिटेड ने कई पदों पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट  ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर असिस्टेंट माइन सर्वेयर के पद पर भर्ती निकली है। ध्यान रहे कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर है।

NTPC recruitment 2023 वैकैंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान असिस्टेंटे माइन सर्वेयर के 11 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

NTPC recruitment 2023 क्वालिफिकेशन 

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से सिविल/माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए और साथ ही ओपन कास्ट कोल माइंस के लिए डीजीएमएस द्वारा जारी सर्वेयर सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटिशन होना चाहिए।

NTPC recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को ₹300 का गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/एक्सएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Direct link to apply

NTPC recruitment 2023  जानिए कैसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाएं

होमपेज पर, “एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के तहत कोयला खनन क्षेत्र के लिए सहायक खान सर्वेक्षक की भर्ती” पर क्लिक करें। विज्ञापन संख्या- 23/23”

आवेदन पत्र भरें

स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा

सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

आवेदन शुल्क का भुगतान करें

भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

उम्मीदवार यहां नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Notification

ये भी पढ़ें:

बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए शुरू हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करना है अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन