1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य के एक्साइज डिपार्टमेंट में एसआई पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें भर्ती डिटेल

इस राज्य के एक्साइज डिपार्टमेंट में एसआई पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें भर्ती डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2023 11:37 am IST,  Updated : Dec 29, 2023 11:37 am IST

सरकारी नौकरी करने का मन है तो ये मौका आपके लिए है। ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे वेबासाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

OSSC Recruitment 2023- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (ओएसएससी) ने एक्साइज के सब इसंपेक्टर पद वैकेंसी निकाली है। बता दें कि रजिस्ट्रेशन 10 जनवरी से शुरू होगी और 9 फरवरी को समाप्त होगी। वहीं, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 12 फरवरी है। उम्मीदवार 10 जनवरी से 15 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र एडिट कर सकेंगे। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा की संभावित तिथि मार्च-जून 2024 में आयोजित होने की संभावना है।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए एक्साइज में सब इंस्पेक्टर के 33 पदों पर भरा जाएगा।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती के लिए चयन में 2 चरणों में परीक्षा होंगी, लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट, फिर डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा।

OSSC Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें

अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें:

आज खत्म हो रहे इस राज्य की क्लास 3,4 की भर्ती के लिए आवेदन, 12000 से अधिक होनी है भर्ती

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन