1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कटऑफ पर बड़ा अपडेट, ऐसे चेक करें तुरंत रिजल्ट

RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कटऑफ पर बड़ा अपडेट, ऐसे चेक करें तुरंत रिजल्ट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2022 04:15 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 04:15 pm IST

RRB Group D परीक्षा में पास होने के लिए कटऑफ की बात करें तो यह आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ-साफ लिखा है कि जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी।

Railway Group D result 2022- India TV Hindi
रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट Image Source : FILE PHOTO

RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा रिजल्ट के लिए छात्र काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। 17 अगस्त से 11 अक्टूबर के बीच लगभग 5 चरणों में आयोजित इस परीक्षा में लाखों छात्रों ने भाग लिया था। अब वह सभी छात्र रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस परीक्षा के रिजल्ट पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन, जैसे ही रिजल्ट आएगा आप बस इस लिंक  rrbcdg.gov.in पर एक क्लिक करेंगे और रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। वहीं अगर बात हम RRB Group D Merit List 2022 या RRB Group D Cut Off 2022 की बात करें तो यह भी रिजल्ट के बाद ही जारी कर दिया जाएगा।

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट कहां चेक करें

रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB की ओर से जारी होने वाले रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर RRB ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको भरनी होंगी और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा। यहां से अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

क्या है अनुमानित कटऑफ

RRB Group D परीक्षा में पास होने के लिए कटऑफ की बात करें तो यह आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ-साफ लिखा है कि जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। वहीं EWS कैटेगरी के लिए भी न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। जबकि,  OBC कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल अंकों का 30 फीसदी। वहीं SC और ST कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 30 फीसदी। जबकि इस नौकरी में मिलने वाली सैलरी की बात करें तो इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये हर महीने होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन