1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. AIIMS में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

AIIMS में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2023 02:54 pm IST,  Updated : Oct 06, 2023 02:54 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। AIIMS भोपाल ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर काम की है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। AIIMS भोपाल इस भर्ती के जरिए 233 ग्रुप-सी नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती करेगा। इस भर्ती के लिए एम्स आज यानी 6 अक्टूबर को आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। 

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 233 ग्रुप सी गैर-संकाय पदों को भरना है।

परीक्षा पैटर्न

योग्यता क्रम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे। सीबीटी परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। एमसीक्यू की कुल संख्या 100 होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगी।

Notification here

AIIMS Bhopal recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाएं।

फिर, होमपेज पर वैकेंसी टैब पर क्लिक करें

इसके बाद होमपेज पर, एम्स, भोपाल में सीधी भर्ती के आधार पर ग्रुप-सी नॉन-फैकल्टी पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

फिर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।

फिर अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

अब यूपी में गेस्ट फैकल्टी को मिलेंगे बढ़िया पैसे, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार पुलिस ने निकाली एसआई के पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें कैसे करना है आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन