1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. राजस्थान में लेक्चरर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई? जानें

राजस्थान में लेक्चरर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई? जानें

 Published : Feb 17, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Feb 17, 2025 03:46 pm IST

राजस्थान में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। राजस्थान में लेक्चरर पदों पर भर्ती निकली है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप राजस्थान में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। राजस्थान में लेक्चरर पदों पर भर्ती निकली है। RPSC की तरफ से इस संबंध में एक डिटेल्ड नोटिफिकेशन को जारी किया गया है। हालांकि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को अभी शुरू नहीं किया गया है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे।

जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को 20 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें। 

क्या है एलिजिबिलिटी?

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। अलग-अलग पद हेतु अलग-अलग विषयों से जुड़ी योग्यता होनी चाहिए। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज लिमिट 20 वर्ष होनी चाहिए और मेक्सिमम 45 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई? 

नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरने के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार पष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें-  भूकंप की तीव्रता को किस स्केल से मापा जाता है?

एक ऐसा शहर, जिसे उल्टा लिखने पर भी नहीं बदलता नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन