1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट पर इंपॉर्टेंट अपडेट, इस दिन आएंगे नतीजे!

RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट पर इंपॉर्टेंट अपडेट, इस दिन आएंगे नतीजे!

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 16, 2022 07:01 am IST,  Updated : Nov 16, 2022 07:01 am IST

RRB Group D परीक्षा में चयन प्रक्रिया की बात करें तो यह तीन चरणों में होगा, पहला कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसका आयोजन हो चुका है। इसके बाद फिजिकल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा और अंतिम में मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

RRB Group D Result Important update- India TV Hindi
रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट Image Source : INDIA TV

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर अब छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। सूत्रों की मानें तो पांच चरणों में आयोजित हुई आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के पांचों चरणों का परिणाम एक साथ आ सकता है। अभ्यर्थी एक साथ इन पांचो चरणों का रिजल्ट रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकते हैं। वहीं रिजल्ट आने की तारीख की बात करें तो एक्सपर्ट का मानना है कि इस परीक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते में कभी भी आ सकता है। छात्रों को इस परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

कैसे करेंगे RRB Group D Result चेक

  • सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही RRB Group D Result खुल जाएगा।
  • यहां अपने रोल नंबर के हिसाब से अपना रिजल्ट देखें।

परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

RRB Group D परीक्षा में चयन प्रक्रिया की बात करें तो यह तीन चरणों में होगा, पहला कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसका आयोजन हो चुका है। इसके बाद फिजिकल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा और अंतिम में मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इन तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डी पद पर भर्ती किया जाएगा।

कितना होगा कटऑफ और कितनी मिलेगी सैलरी

इस परीक्षा में पास होने के लिए कटऑफ की बात करें तो यह आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ-साफ लिखा है कि जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। वहीं EWS कैटेगरी के लिए भी न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। जबकि,  OBC कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल अंकों का 30 फीसदी। वहीं SC और ST कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 30 फीसदी। जबकि इस नौकरी में मिलने वाली सैलरी की बात करें तो इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये हर महीने होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन