1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट पर जारी हुआ ये नोटिस, ऐसे करें स्कोर कैलकुलेशन

RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट पर जारी हुआ ये नोटिस, ऐसे करें स्कोर कैलकुलेशन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 07, 2022 09:06 pm IST,  Updated : Dec 07, 2022 09:06 pm IST

RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।

RRB Group D Result- India TV Hindi
रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट Image Source : FILE PHOTO

RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 को लेकर छात्र खूब हंगामा मचाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर जम कर हैशटैग चलाए जा रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस को छात्र आरआरबी अजमेर की ऑफिशियल वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर देख सकते हैं। इस नोटिस में आपको बताया गया है कि आपको रिजल्ट और परसेंटाइल स्कोर को कैसे कैलकुलेट करना है।

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कहां चेक करें

रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB की ओर से जारी होने वाले रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर RRB ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको भरनी होंगी और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा। यहां से अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

RRB Group D कटऑफ

RRB Group D परीक्षा में पास होने के लिए कटऑफ की बात करें तो यह आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ-साफ लिखा है कि जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। वहीं EWS कैटेगरी के लिए भी न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। जबकि,  OBC कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल अंकों का 30 फीसदी। वहीं SC और ST कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 30 फीसदी। जबकि इस नौकरी में मिलने वाली सैलरी की बात करें तो इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये हर महीने होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन